दरभंगा में सुनसान सड़क किनारे खेत से 22 वर्षीय युवती का शव बरामद, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सुनसान सड़क किनारे खेत में करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मालपट्टी-हरिहरपुर पुलिया के दक्षिण सड़क किनारे मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Sep 24, 2026 - 10:07
Sep 24, 2026 - 10:08
दरभंगा में सुनसान सड़क किनारे खेत से 22 वर्षीय युवती का शव बरामद, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सुनसान सड़क किनारे खेत में करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मालपट्टी-हरिहरपुर पुलिया के दक्षिण सड़क किनारे मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और संभावित साक्ष्य जुटाए हैं।

एसडीपीओ एसके सुमन के मुताबिक, जिस जगह शव मिला है, उसके आसपास करीब दो किलोमीटर उत्तर और दक्षिण दिशा में कोई घर नहीं है। शाम छह बजे के बाद इस सड़क पर आवाजाही भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में युवती का शव वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती सूट-सलवार पहने हुए थी और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस दरभंगा और मधुबनी जिले के आसपास के थानों से संपर्क कर यह पता लगा रही है कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो नहीं है।

पुलिस मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पहचान होने तक शव को डीएमसीएच में 72 घंटे सुरक्षित रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही युवती की मौत के कारण और शव वहां पहुंचने की परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Byte: सरोज कुमार, स्थानीय चौकीदार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0