पटना में 4 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर सस्पेंड; कई थानों में बदली कमान

पटना: पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Sep 25, 2026 - 12:38

दानापुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी नंदन कुमार सिंह को नौबतपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब नौबतपुर के नए थानेदार होंगे। वहीं, नौबतपुर के तत्कालीन थानेदार मंजीत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को विक्रम थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। उनकी जगह पत्रकार नगर थानेदार सोनू कुमार को विक्रम थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सोनू कुमार अब विक्रम थाना का कामकाज संभालेंगे।

वहीं, इंस्पेक्टर सज्जाद गद्दी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। शास्त्री नगर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात सज्जाद गद्दी को अब पत्रकार नगर थाने का एसएचओ बनाया गया है।

पटना एसएसपी के इस आदेश के बाद सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को थानों के कामकाज को प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर रखने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0