49.पेहानी शिवजी पार्क,शिव‌ मंदिर में भागवत कथा के समापन

Sep 9, 2021 - 05:03
49.पेहानी शिवजी पार्क,शिव‌ मंदिर में भागवत कथा के समापन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । मानपुर शहरी क्षेत्र वार्ड संख्या- 49.पेहानी शिवजी पार्क,शिव‌ मंदिर में भागवत कथा के समापन के अवसर पर रात्रि जागरण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमिला देवी पटवा निगम पार्षद वार्ड संख्या-49.व गोपाल प्रसाद पटवा, अध्यक्ष-बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रीमती पटवा व श्री पटवा का जोरदार स्वागत किया गया। समापन समारोह में प्रसाद वितरण किया गया। रात भर भक्त जनों एवं स्थानीय श्रोताओं ने भक्तिमय जागरण का श्रवण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार, बबलू कुमार, पप्पू कुमार सहित पूरे मोहल्ले की महिलाओं ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0