'भूत बंगला' के प्रमोशन में जुटे अक्षय कुमार, ग्रेटर नोएडा के मॉल में एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए फैंस, भीड़ देख गदगद हुए 'खिलाड़ी कुमार'
अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जब 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए मॉल पहुंचे तो वहां पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी। मॉल के हर फ्लोर पर लोग ठसाठस भरे नजर आए।
ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में जब वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मॉल पहुंचे तो वहां का नजारा देख खुद अक्षय भी हैरान रह गए। हजारों की भीड़ मॉल में इस कदर उमड़ी कि संभालना मुश्किल हो गया और अब इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मॉल में उमड़ा जनसैलाब
अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जब 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए मॉल पहुंचे तो वहां पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी। मॉल के हर फ्लोर पर लोग ठसाठस भरे नजर आए। कई फैंस रेलिंग और एस्केलेटर पर खतरनाक तरीके से खड़े दिखे। ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टेज से स्टार्स ने फैंस से बातचीत की।
36 साल में पहली बार देखा ऐसा नजारा
वायरल वीडियो में अक्षय कुमार खुद हैरानी जताते हुए कहते हैं कि “मुझे इंडस्ट्री में 36 साल हो गए लेकिन मॉल के अंदर इतनी भीड़ पहली बार देख रहा हूं।” उनकी यह बात सुनते ही फैंस और भी जोश में नजर आए। जहां एक तरफ फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर भीड़ के बेकाबू होने पर सवाल भी उठे।
इवेंट खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने स्टैंडीज को नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कई लोगों ने कहा कि स्टार्स के लिए जान जोखिम में न डालें”।
अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी
'भूत बंगला' अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, असरानी और राजपाल यादव भी हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











