बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान. जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल
इन परीक्षाओं का आयोजन 14 जून 2026 से 24 जून 2026 तक किया जाएगा। CSBC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सभी परीक्षाएं बिहार के 38 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।
PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने तीन अलग-अलग सिपाही भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इन परीक्षाओं का आयोजन 14 जून 2026 से 24 जून 2026 तक किया जाएगा। CSBC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सभी परीक्षाएं बिहार के 38 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और जरूरी दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
4,236 पदों के लिए होगी पहली परीक्षा
विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित होगी। यह भर्ती अभियान सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 21 जून को
विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
विशेष शाखा में सिपाही भर्ती
विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा, बिहार में सिपाही के 83 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को निर्धारित की गई है।
CSBC ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी, एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें। परीक्षा को लेकर जल्द ही अन्य जरूरी सूचनाएं भी जारी की जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











