बिहार में डबल मर्डर से मची सनसनी, दंपती की गला रेत हत्या, इलाके में दहशत

रोज की तरह दोनों अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अपराधी घर में घुसे और धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोगों को इस डबल मर्डर की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Mar 13, 2026 - 15:00
 0
बिहार में डबल मर्डर से मची सनसनी, दंपती की गला रेत हत्या, इलाके में दहशत

BANKA : बिहार के बांका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद में एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक घटना बसंतपुर गांव की है। यहां अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कैलाश यादव और उनकी पत्नी सामरी देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह दोनों अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अपराधी घर में घुसे और धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोगों को इस डबल मर्डर की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपती का गांव के कुछ लोगों के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0