कैबिनेट की आखिरी बैठक में भावुक हुए CM नीतीश, कहा : हम सबने मिलकर बनाया विकसित बिहार, करें और अच्छा काम

इस संबंध में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी से कहा कि ये बड़ा भावुक पल है। अब आप लोग पहले से बेहतर काम कीजिए। हम सभी ने मिलकर बिहार को विकसित राज्य बनाया है। अब आप लोगों को इसे आगे ले जाना है।

Apr 14, 2026 - 11:57
Apr 14, 2026 - 11:58
कैबिनेट की आखिरी बैठक में भावुक हुए CM नीतीश, कहा : हम सबने मिलकर बनाया विकसित बिहार, करें और अच्छा काम

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आखिरी कैबिनेट की बैठक की। तकरीबन 20 मिनट चले कैबिनेट की बैठक का माहौल काफी इमोशनल रहा। कैबिनेट के साथियों को देख मुख्यमंत्री भी काफी भावुक हो गये। 

 कैबिनेट की बैठक में भावुक हुए CM नीतीश

इस संबंध में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी से कहा कि ये बड़ा भावुक पल है। अब आप लोग पहले से बेहतर काम कीजिए। हम सभी ने मिलकर बिहार को विकसित राज्य बनाया है। अब आप लोगों को इसे आगे ले जाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं लेकिन वहां से सब देखता रहूंगा। आप लोगों पर मेरा प्यार और स्नेह बना रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरी कैबिनट बैठक 20 फरवरी 2026 को ली थी, जिसमें सोनपुर में एयरपोर्ट के एजेंडे पर मुहर लगी थी। इसके बाद कैबिनेट की कोई भी बैठक नहीं हुई थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0