BIG NEWS : CM नीतीश 10 अप्रैल को लेंगे शपथ, जानिए कब होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक और कब बनेगी बिहार में नई सरकार, पढ़ें पूरा डिटेल

सूत्रों के मुताबिक लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक मुख्य सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में आयोजित होगी

Apr 8, 2026 - 15:55
BIG NEWS : CM नीतीश 10 अप्रैल को लेंगे शपथ, जानिए कब होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक और कब बनेगी बिहार में नई सरकार, पढ़ें पूरा डिटेल

PATNA : बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। चहुंओर अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि नई सरकार का गठन कब होगा और कौन बनेगा मुख्यमंत्री? हालांकि, इन सबके बीच नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने नई सरकार को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 

CM नीतीश 10 अप्रैल को लेंगे शपथ

मंत्री विजय चौधरी ने बताया है कि 'नीतीश कुमार कल यानी 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होंगे। 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे।'

सूत्रों की मानें तो इसके बाद 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री दिल्ली से पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है।

वहीं, बिहार के नये मुख्यमंत्री को लेकर नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में CM का नाम फाइनल किया जाएगा। बिहार का अगला CM कौन होगा, इसका ऐलान 13 अप्रैल के बाद ही होगा। हालांकि,  बिहार के नये CM को लेकर मीडिया ने जब मंत्री विजय चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘जो नाम आप लोग चला रहे हैं, उसी को आगे बढ़ाया जाएगा।’

13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक संभव

मंत्री विजय चौधरी के मुताबिक ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक कर सकते हैं।’ सूत्रों के मुताबिक लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक मुख्य सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शामिल रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0