राज्यसभा चुनाव में हार के बाद एक्शन में कांग्रेस, तीन विधायकों को भेजा नोटिस, दो दिन के अंदर देना होगा जवाब

पार्टी की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि वे बताएं कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मतदान क्यों नहीं किया। यह कार्रवाई कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष की ओर से की गई है।

Mar 19, 2026 - 13:35
Mar 19, 2026 - 13:36
राज्यसभा चुनाव में हार के बाद एक्शन में कांग्रेस, तीन विधायकों को भेजा नोटिस, दो दिन के अंदर देना होगा जवाब

PATNA : राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की करारी हार के बाद विपक्ष की काफी किरकिरी हुई है लिहाजा मतदान में हिस्सा नहीं लेने वाले अपने तीन विधायकों से अब कांग्रेस ने स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिरकार उन्होंने वोटिंग में हिस्सा क्यों नहीं लिया, जिसकी वजह से महागठबंधन की फजीहत हुई और नुकसान उठाना पड़ा।   

इन तीन विधायकों को भेजा नोटिस

कांग्रेस ने मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मिकीनगर से सुरेंद्र प्रसाद और फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास से दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है। पार्टी की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि वे बताएं कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मतदान क्यों नहीं किया। यह कार्रवाई कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष की ओर से की गई है। पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है और इसे अनुशासनहीनता के तौर पर देख रहा है।

विदित है कि बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगा। कांग्रेस के इन विधायकों द्वारा वोट नहीं देने से विपक्ष का समीकरण बिगड़ गया और उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी को हार का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक अगर इन तीनों विधायकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0