बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने चोरी-छिपे की शादी, बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें जुबिन पारंपरिक अंदाज में शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Apr 16, 2026 - 18:00
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने चोरी-छिपे की शादी, बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी

ENTERTAINAMENT DESK : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबिन ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव में बेहद सादगी के साथ हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए।

बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी

रिपोर्ट्स के अनुसार जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। हालांकि, सिंगर की पत्नी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सामने आईं शादी की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें जुबिन पारंपरिक अंदाज में शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

फैंस दे रहे बधाइयां

तस्वीरें सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में जुबिन को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। फैंस उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं कई लोग उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

फिलहाल जुबिन नौटियाल ने खुद अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि वह कब इस खुशखबरी को सार्वजनिक करते हैं और अपनी लव स्टोरी से पर्दा उठाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0