BIG NEWS : चक्रधरपुर में मालगाड़ी बेपटरी, अप-डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें जहां-तहां रूकीं
फिलहाल इस हादसे के बाद घटनास्थल के लिए चक्रधरपुर से 140 क्रेन और डांगुवापोसी से एक्सीडेंट रीलिफ ट्रेन को भेजा गया है। क्रेन और एआरटी के घटनास्थल पर जाने के बाद युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
NEWS DESK : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मुर्गा महादेव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे की वजह से अप और डाउन दोनों रेल लाइन बाधित हो गई है। ट्रेनों का परिचालन इस रूट में पूरी तरह से ठप पड़ गया है।
चक्रधरपुर मंडल में मालगाड़ी हुई बेपटरी
फिलहाल इस हादसे के बाद घटनास्थल के लिए चक्रधरपुर से 140 क्रेन और डांगुवापोसी से एक्सीडेंट रीलिफ ट्रेन को भेजा गया है। क्रेन और एआरटी के घटनास्थल पर जाने के बाद युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे की ओर से बताया गया कि मालगाड़ी में कोयला लदा है। लोडिंग मालगाड़ी की वजह से बेपटरी डिब्बों को ट्रैक पर लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वंदे भारत समेत कई ट्रेनें जहां-तहां रूकीं
वहीं, मुर्गा महादेव रोड में मालगाड़ी बेपटरी होने से बांसपानी रेलखंड में अप और डाउन दोनों लाइन जाम हो गई है, जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के बाद मालगाड़ियां भी सेक्शन में थम गई हैं। खुर्दारोड-टाटा जा रही वंदे भारत ट्रेन बांसपानी में रुक गई है। विशाखापटनम एक्सप्रेस टाटानगर में खड़ी है। इसके अलावे पुरी-बड़बिल इंटरसिटी ट्रेन भी बीच सेक्शन में फंसी है। मुर्गामहादेव रोड स्टेशन देवझर-बांसपानी के बीच स्थित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











