GT vs KKR : गुजरात टाइटंस और केकेआर का मैच आज, अहमदाबाद में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे दम? जानिए किसे मिलेगा फायदा

इस स्टेडियम की पिचें काफी हाईस्कोरिंग होती है। इस सीजन में खेले गये पहले मुकाबले में कुल 414 रन बने थे। दोनों ही टीमें 200 रनों का आकंड़ा पार करने में कामयाब रही थीं।

Apr 17, 2026 - 17:32
GT vs KKR : गुजरात टाइटंस और केकेआर का मैच आज, अहमदाबाद में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे दम? जानिए किसे मिलेगा फायदा

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

टीमों की मौजूदा स्थिति

इस सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार दर्ज की है। वहीं, केकेआर की हालत काफी खराब है। टीम ने 5 मैचों में एक में भी जीत हासिल नहीं की है। वहीं, एक मैच बारिश में धुल गया।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस संतुलित नजर आ रही है, जबकि अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में KKR को पहली जीत की तलाश है।

हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें 3 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं जबकि केकेआर ने सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है। वहीं, एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। 

आज की पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज का मुकाबला खेला जाएगा। यहां लाल मिट्टी और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी वाली पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। अच्छा बाउंस मिलता है और रन बनाना भी आसान होता है जबकि काली मिट्टी वाली पिच पर सामान्य उछाल होता है और स्पिनर्स को हल्की मदद मिलती है। 

इस स्टेडियम की पिचें काफी हाईस्कोरिंग होती है। इस सीजन में खेले गये पहले मुकाबले में कुल 414 रन बने थे। दोनों ही टीमें 200 रनों का आकंड़ा पार करने में कामयाब रही थीं। ऐसे में उम्मीद है कि आज भी गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले में 200 रनों का आंकड़ा जरुर पार होगा। यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहेगी।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0