वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर फिदा हुए हार्दिक पांड्या, मैच के बाद थपथपाया सीना

दिलचस्प बात यह भी रही कि मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चेक किया था और उनसे बातचीत भी की थी। अब मैच के बाद उनकी तारीफ यह साबित करती है कि इस युवा खिलाड़ी ने विरोधी टीम के कप्तान तक को प्रभावित कर दिया है।

Apr 8, 2026 - 16:57
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर फिदा हुए हार्दिक पांड्या, मैच के बाद थपथपाया सीना

SPORTS DESK : गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। महज 14 गेंदों पर 39 रन ठोकने वाले इस युवा खिलाड़ी ने मैच का रुख ही बदल दिया। उनकी इस तूफानी पारी में 1 चौका और 5 शानदार छक्के शामिल थे, जिसने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर फिदा हुए हार्दिक पांड्या

मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले, तब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या खुद को वैभव की तारीफ करने से नहीं रोक सके। उन्होंने वैभव के सीने पर हाथ रखकर उनकी हौसला-अफजाई की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की बेखौफ बल्लेबाजी देखना बेहद खास है। उन्होंने माना कि मैच से पहले ही टीम ने वैभव की चर्चा की थी लेकिन मैदान पर उनका आत्मविश्वास और स्ट्राइकिंग एबिलिटी उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रभावशाली रही।

दिलचस्प बात यह भी रही कि मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चेक किया था और उनसे बातचीत भी की थी। अब मैच के बाद उनकी तारीफ यह साबित करती है कि इस युवा खिलाड़ी ने विरोधी टीम के कप्तान तक को प्रभावित कर दिया है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 150 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 123 रन ही बना सकी और 27 रनों से मैच हार गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0