हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रिंस हत्याकांड के आरोपी को पदमा जंगल से दबोचा
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कटकम दाग थाना क्षेत्र के बलियंत गांव निवासी करण भुइयां के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया।
HAZARIBAGH : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रामनवमी जुलूस के दौरान सनसनीखेज प्रिंस हत्याकांड के आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पदमा जंगल से दबोच लिया है।
हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
29 मार्च को अशोक चौक के पास जुलूस के दौरान युवक प्रिंस कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की और फिर फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कटकम दाग थाना क्षेत्र के बलियंत गांव निवासी करण भुइयां के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया।
आरोपी को पदमा जंगल से दबोचा
हत्या के बाद आरोपी करण भुइयां फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए पद्मा जंगल में जाकर छिप गया था। बताया जा रहा है कि वह जुलूस से सीधे अपने घर नहीं गया बल्कि लगातार लोकेशन बदलकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











