BIG NEWS : प. बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को लगा एक और बड़ा झटका, ओवैसी के बाद अब इस करीबी ने भी छोड़ा साथ
हुमायूं कबीर को झटके पर झटका लग रहा है। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) की मुश्किलें लगातार बढती जा रहीं हैं।
NEWS DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले हुमायूं कबीर को झटके पर झटका लग रहा है। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।
हुमायूं कबीर को लगा एक और बड़ा झटका
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के झटके से अभी हुमायूं कबीर उबर भी नहीं पाये थे कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया। इस तरह हुमायूं कबीर अब बीच मझधार में अकेले रह गये हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट दरबार शरीफ के प्रभावशाली पीरजादा खोबायब अमीन ने शनिवार को पार्टी और स्टेट प्रेसिडेंट पद से त्याग-पत्र दे दिया।
पीरजादा खोबायब अमीन ने छोड़ा साथ
फिलहाल सियासी गलियारे में हुमायूं कबीर के लिए इसे तगड़ा झटका माना जा रहा है। पीरजादा खोबायब अमीन ने अपना इस्तीफा सीधे पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर को भेजा है। पत्र में पार्टी छोड़ने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है लेकिन उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष पद को तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया है।
पीरजादा ने अपने इस फैसले की जानकारी खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस्तीफे की कॉपी पोस्ट करके दी। यह पोस्ट अब बंगाल के सियासी हलकों में तेजी से वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











