BREAKING : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी, पूर्व CM नीतीश के पुत्र निशांत का नाम नहीं, इनका हुआ डिमोशन, यहां देखें पूरी लिस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी। इस दौरान निशांत राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे
PATNA : JDU ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम नहीं है यानी निशांत पार्टी-संगठन में भी फिलहाल कोई पद नहीं संभालने जा रहे हैं। बता दें कि निशांत 3 मई से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं।
संजय झा फिर बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
संजय झा को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वहीं पहले जहां 3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, उन्हें हटाकर बस पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मनीष रंजन और श्याम रजक को डिमोट करते हुए महासचिव बनाया गया है।
लिस्ट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे भगवान सिंह कुशवाहा को हटा कर रमेश सिंह कुशवाहा को महासचिव बनाया गया है। भगवान सिंह कुशवाहा को इस बार मंत्री बनाया जा सकता है।
3 मई से यात्रा पर निकलेंगे निशांत
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी। इस दौरान निशांत राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे और आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानना, उनकी शिकायतें सुनना और जमीनी स्तर पर जनभावनाओं को समझना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए निशांत बिहार की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका की शुरुआत कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











