BIG NEWS : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़ घुसी कार, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, मचा हड़कंप

जब यह घटना हुई तब विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस घटना से ठीक पहले दोपहर लगभग 1:30 बजे उन्होंने शिक्षा विभाग के ऑफिस का दौरा किया था, जो विधानसभा परिसर के भीतर ही है।

Apr 6, 2026 - 18:05
BIG NEWS : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़ घुसी कार, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, मचा हड़कंप

NEW DELHI : देश की राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी कार लेकर सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर अंदर तक जा घुसा था। वहां उसने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर वहां से फरार हो गया था। घटना के वक्त स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी विधानसभा में ही थे।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 से शख्स कार लेकर घुसा था। घटना के वक्त गेट पर सीआरपीएफ तैनात थी। आरोपी शख्स बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा। आरोपी के पास एक गुलदस्ता, हार और एक बैग भी था। अंदर आने के बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी के अंदर बैठा और गुलदस्ता रखा। इसके बाद आरोपी कार लेकर वहां से भागने में कामयाब रहा था।

अब पुलिस ने आरोपी के साथ दो और लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी सरबजीत सिंह चला रहा था। वहीं, उसकी गाड़ी को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर से बरामद किया गया है। अधिकारियों की माने तो सोमवार दोपहर को एक नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर दिल्ली विधानसभा परिसर के बाउंड्री गेट तोड़कर अंदर घुस गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर-2 को तोड़कर विधानसभा परिसर में दाखिल हुई।

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की तरफ बढ़ा और वहां के बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखकर वापस चला गया। सचिवालय के अधिकारी ने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं और अधिकारी इसे एक संभावित सुरक्षा में सेंध के तौर पर देख रहे हैं। यह घटना हाल ही में खत्म हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को मिली बम की धमकियों के ठीक बाद हुई है।

जब यह घटना हुई तब विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस घटना से ठीक पहले दोपहर लगभग 1:30 बजे उन्होंने शिक्षा विभाग के ऑफिस का दौरा किया था, जो विधानसभा परिसर के भीतर ही है। इसके बाद वह अपने दफ्तर वापस आ गए और कुछ समय बाद यह घटना हो गई। 
फिलहाल इस घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर बॉम्ब स्क्वॉड ने गुलदस्ते की भी जांच की। गुलदस्ते में कोई विस्फोटक या संदिग्ध चीज नहीं मिली। फिलहाल मौके पर सुरक्षा कड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0