बड़ी खबर : ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से दाखिल किया नामांकन, किया पैदल मार्च, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से है सीधा मुकाबला

चिरपरिचित अंदाज में हाथ जोड़कर ममता बनर्जी ने सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान वह लगभग 800 मीटर पैदल चलकर अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं, जहां पर्चा दाखिल किया।

Apr 8, 2026 - 16:36
Apr 8, 2026 - 16:37
बड़ी खबर : ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से दाखिल किया नामांकन, किया पैदल मार्च, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से है सीधा मुकाबला

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पैदल मार्च किया। 

CM ममता बनर्जी के पैदल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करती हूं न सिर्फ़ भवानीपुर में बल्कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर वे TMC की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा "मुझे सचमुच बहुत दुख है कि SIR के दौरान बंगाल की वोटर लिस्ट से इतने सारे नाम हटा दिए गए हैं। 

800 मीटर पैदल चलकर भरा पर्चा 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए कालीघाट स्थित अपने आवास से रवाना हुईं तो उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। अपने चिरपरिचित अंदाज में हाथ जोड़कर ममता बनर्जी ने सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान वह लगभग 800 मीटर पैदल चलकर अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं, जहां पर्चा दाखिल किया।  

शुभेंदु अधिकारी से सीधा मुकाबला

गौरतलब है कि भवानीपुर से तीन बार विधायक रह चुकीं ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से होगा। शुभेंदु अधिकारी ने पिछले सप्ताह इस सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने सियासी शक्ति का भी प्रदर्शन किया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0