BIG NEWS : मंत्री अशोक चौधरी ने AN कॉलेज में ली क्लास, कहा : नर्वस हूं थोड़ा, छात्रों से मिलेगा सीखने का मौका
बुधवार को क्लास लेने एएन कॉलेज पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बहुत कम लोग होंगे, जो मंत्री रहते हुए प्रोफेसर के रूप में क्लास लेते होंगे उन्होंने कहा कि उन्हें छात्रों से भी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
PATNA : मंत्री रहते जिस कॉलेज के भवन का निर्माण कराया, आज उसी कॉलेज में मंत्री जी ने क्लास ली। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को पटना के AN कॉलेज में बतौर प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस की क्लास ली।
मंत्री अशोक चौधरी ने AN कॉलेज में ली क्लास
बुधवार को क्लास लेने एएन कॉलेज पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बहुत कम लोग होंगे, जो मंत्री रहते हुए प्रोफेसर के रूप में क्लास लेते होंगे उन्होंने कहा कि उन्हें छात्रों से भी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वे क्लास लेने से पहले थोड़ा नर्वस हैं।
'जिस बिल्डिंग का कराया निर्माण..उसी में पढ़ाया'
मंत्री अशोक चौधरी से जब ये पूछा गया कि जिस बिल्डिंग को उन्होंने बनवाया, उसी में पढ़ाने आना कैसा लग रहा है तो उन्होंने इसे महादेव का आशीर्वाद बताया। मंत्री ने बताया कि उन्होंने 1991 में मास्टर्स किया था और अब 2026 में फिर से पढ़ाने का मौका मिला है। साल 1991 के बाद से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं की है इसलिए पढ़ाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है लेकिन उन्होंने पहले ही विभागाध्यक्ष (HOD) से सिलेबस ले लिया था। उसी के अनुसार तैयारी कर क्लास लेने पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर बनें हैं। पॉलिटिकल साइंस विषय में अशोक चौधरी SC कैटेगरी से पास हुए हैं। इंटरव्यू के बाद बिहार राज्य विश्विद्यालय सेवा आयोग ने रिजल्ट जारी किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











