नवादा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, पास से मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद

पकड़े गए आरोपियों के पास से 19 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6 पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया गया है।

May 9, 2026 - 17:45
May 9, 2026 - 17:46
नवादा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, पास से मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद

NAWADA : नवादा की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 19 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6 पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए पु०नि० सह थानाध्यक्ष वारिसलीगंज थाना के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहल छापेमारी स्थल ग्राम द्वायनगर नहर के पूरब स्थित गड्ढा के पास तथा दूसरा ग्राम चकवाय हाईस्कूल के दक्षिण दिशा में सीसम के बगीचा के समीप थी। कार्रवाई के दौरान कुल 11 लोगों को पकड़ा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0