'आपको प्रणाम कर रहे हैं..पहले तो हम यहीं न थे', पुराने संसद भवन को देखकर भावुक हुए नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा?

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने से पहले छह बार लोकसभा सांसद रहे थे। वे तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। वे सन 1989 में बिहार की बाढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद में पहुंचे थे।

Apr 10, 2026 - 15:43
'आपको प्रणाम कर रहे हैं..पहले तो हम यहीं न थे', पुराने संसद भवन को देखकर भावुक हुए नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा?

NEW DELHI : पुराने संसद भवन को देखकर नीतीश कुमार की स्मृतियां ताजा हो गईं। जी हां, शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा सांसद पद की शपथ ली और फिर पुराने संसद भवन को देखकर भावुक हो गये और फिर प्रणाम किया।

पुराने संसद भवन को देखकर भावुक हुए नीतीश कुमार

दरअसल, नये संसद भवन से जब वे मुस्कुराते हुए बाहर निकले तो उनकी नजर सामने स्थित पुराने संसद भवन पर पड़ी तो वे रुककर निहारते रहे और फिर पुराने संसद भवन की ओर हाथ उठाकर हिलाया और फिर हाथ जोड़ लिए।

'आपको प्रणाम कर रहे हैं..पहले तो हम यहीं न थे'

पुराने संसद भवन को निहारते हुए भावनाओं में डूबे नीतीश कुमार ने उसकी ओर हाथ हिलाया और फिर अभिवादन की मुद्रा में हाथ भी जोड़े। उन्होंने पुराने संसद भवन को देखते हुए हाथ जोड़कर कहा- ''आपको प्रणाम कर रहे हैं। पहले तो हम यहीं न थे।''

गौरतलब है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने से पहले छह बार लोकसभा सांसद रहे थे। वे तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। वे सन 1989 में बिहार की बाढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद में पहुंचे थे। इसके बाद सन 1991, 1996, 1998 और 1999 में भी उन्होंने इसी लोकसभा सीट से जीत हासिल की। सन 2004 में उन्होंने बाढ़ के साथ-साथ नालंदा सीट से भी चुनाव लड़ा था। वे नालंदा में तो जीत गए थे लेकिन बाढ़ में हार गए थे। सन 2004 के इस लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश ने कोई चुनाव नहीं लड़ा। नीतीश कुमार सन 2005 में केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार में एक्टिव हो गये थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0