लालू प्रसाद के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड बंगले में सामान होने लगा शिफ्ट, इस्तीफे से पहले ही खाली कर रहे हैं CM हाउस 

मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया जा रहा है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। सूत्रों की मानें तो नीतीश 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Apr 11, 2026 - 16:19
Apr 11, 2026 - 16:19
लालू प्रसाद के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड बंगले में सामान होने लगा शिफ्ट, इस्तीफे से पहले ही खाली कर रहे हैं CM हाउस 

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस यानी 1 अणे मार्ग को खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान अब 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो रहा है। ये बंगला राबड़ी आवास के ठीक बगल में है यानी नीतीश कुमार अब लालू प्रसाद के पड़ोसी हो जाएंगे।  

लालू प्रसाद के अब पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार

फिलहाल मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया जा रहा है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। सूत्रों की मानें तो नीतीश 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है।

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली तो जा रहे हैं लेकिन बिहार में अपना ठिकाना नहीं छोड़ेंगे। 7 सर्कुलर रोड आवास का इस्तेमाल अभी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं। इसे CM ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0