PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर ली चुटकी, कहा : झालमुड़ी मैंने खाई और 'झाल' TMC को लगी

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान मजाकिया लेकिन चुटीले अंदाज में तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- मैंने बंगाल में ‘झालमुड़ी’ खायी थी, लेकिन ऐसा लगता है कि उसकी मिर्ची तृणमूल कांग्रेस को लग रही है।

Apr 23, 2026 - 17:05
Apr 23, 2026 - 17:06
PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर ली चुटकी, कहा : झालमुड़ी मैंने खाई और 'झाल' TMC को लगी

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बंगाल और तमिलनाडु के मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने दोनों राज्यों में रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद जतायी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखे प्रहार किये।उन्होंने दावा किया कि बंगाल में बदलाव की हवा चल रही है। इस बार कई जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुलेगा।

झालमुड़ी मैंने खायी, मिर्ची टीएमसी को लगी

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान मजाकिया लेकिन चुटीले अंदाज में तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- मैंने बंगाल में ‘झालमुड़ी’ खायी थी, लेकिन ऐसा लगता है कि उसकी मिर्ची तृणमूल कांग्रेस को लग रही है। पीएम का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बदल रही है हवा

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान के शुरुआती रुझानों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बदलाव के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल से जो जानकारियां मिल रही हैं, वे साफ संकेत दे रही हैं कि हवा का रुख बदल चुका है।  उन्होंने दावा किया कि इतिहास गवाह है, जहां भी मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है, वहां भाजपा को जीत मिली है। पीएम ने भविष्यवाणी की कि इस बार कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0