सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नये सरताज, शपथ ग्रहण से पहले पहुंचे हनुमान मंदिर, मिली CM सिक्योरिटी
फिलहाल सम्राट चौधरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर गये और बजरंगबली का दर्शन किए।
PATNA : सम्राट चौधरी अब बिहार के नये सरताज होंगे। वे आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्राट चौधरी के साथ-साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM की शपथ लेंगे।
फिलहाल सम्राट चौधरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर गये और बजरंगबली का दर्शन किए।
शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार होगी। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया। वो अब राज्यसभा जा रहे हैं। वे बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री के पद पर थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











