झारखण्ड में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रंगेहाथ दबोचा, मचा हड़कंप

बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई।

Mar 19, 2026 - 14:22
झारखण्ड में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रंगेहाथ दबोचा, मचा हड़कंप

SAHIBGANJ : झारखण्ड के साहिबगंज में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और 40 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को रंगेहाथ धर-दबोचा है। एसीबी की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में ये कार्रवाई की है।

ACB की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि एमओ नंदन कुमार सभी डीलरों पर पैसे जमा करने का दबाव बना रहे थे, जिससे डीलरों में काफी नाराजगी थी।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

इसतरह की शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने पूरी प्लानिंग की। तय योजना के मुताबिक आलमगीर आलम को 40 हजार रुपये देकर एमओ के पास भेजा गया। जैसे ही उन्होंने पैसे सौंपे, पहले से घात लगाए एसीबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान टीम के सदस्य सादे लिबास में मौजूद थे।

फिलहाल एसीबी की टीम ने आरोपी को दबोचने के बाद दुमका दफ्तर ले गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसीबी की इस कार्रवाई से स्थानीय डीलर और आम लोग काफी खुश हैं।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0