हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की तलाश तेज, KKR ने इन तीन तेज गेंदबाजों का लिया ट्रायल, जानिए किसे मिल सकती है जगह?
SPORTS DESK : IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है लिहाजा सभी टीमें अपनी प्लेइंग 11 को लेकर मंथन कर रही हैं लेकिन इस बीच तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हैं और वे लंबे वक्त तक बाहर रह सकते हैं लिहाजा टीम कॉम्बिनेशन को लेकर केकेआर ने उनके रिप्लेसमेंट की तलाश तेज कर रही है।
हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की तलाश तेज
कोलकाता नाइटराइडर्स ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के लिए कुछ गेंदबाजों का ट्रायल्स बुलाया है। इस ट्रायल में केकेआर ने तीन तेज गेंदबाजों पर अपनी नजरें टिकायी हैं। ये तीन गेंदबाज सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और संदीप वॉरियर हैं. इन खिलाड़ियों ने ट्रॉयल्स में हिस्सा लिया है। गौरतलब है कि सिमरनजीत सिंह पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। IPL के 14 मैचों में उनके नाम 11 विकेट हैं। लंबे कद के इस तेज गेंदबाज की स्पीड 140 किमी/घंटा से ज्यादा रहती है और वे शार्प यॉर्कर फेंकने में माहिर हैं।
वहीं, केएम आसिफ की बात की जाए तो 32 साल के इस गेंदबाज ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ी है। वह 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं लेकिन चोटों से जूझते रहे हैं। IPL में उनका डेब्यू CSK के लिए 2018 में हुआ था। आखिरी बार 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए दिखे थे। आसिफ और संदीप वॉरियर ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में KKR के पहली ट्रेनिंग सेशन के दौरान ट्रायल दिए हैं।
संदीप वॉरियर पहले भी KKR के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2019 में KKR से डेब्यू किया था और तीन सीजन तक टीम का हिस्सा रहे। साथ ही गुजरात टाइटंस के लिए भी खेला है। IPL में 10 मैचों में 8 विकेट हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इन तीनों गेंदबाजों में से किसी एक को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बना सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











