विवादों में नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना, 'सरके तेरी चुनर सरके' सॉन्ग भारी विरोध के बाद यूट्यूब से पड़ा हटाना 

इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ संजय दत्त हैं।  शुरुआत में यह गाना अपनी ग्रैंड प्रेजेंटेशन और डांस की वजह से चर्चा में आया था लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने इसे देखा, वैसे-वैसे इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर विवाद गहराता चला गया।

Mar 17, 2026 - 16:45
Mar 17, 2026 - 16:45
विवादों में नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना, 'सरके तेरी चुनर सरके' सॉन्ग भारी विरोध के बाद यूट्यूब से पड़ा हटाना 

NEWS DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त का नया गाना ‘सरके तेरी चुनर’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि गाने के शब्द और डांस स्टेप्स काफी आपत्तिजनक हैं, जिसकी वजह से इसे तुरंत हटाने की मांग उठने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मेकर्स को बैकफुट पर आना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद आखिरकार इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।

गाने के बोल पर भड़के लोग

जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, वैसे ही इसके लिरिक्स को लेकर लोगों में नाराजगी दिखने लगी। लोगों का कहना है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द काफी वल्गर हैं और सुनते ही आपत्तिजनक लगते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग खुलकर इस गाने का विरोध करने लगे और इसे हटाने की मांग तेज हो गई।

गाने में दिखे नोरा और संजय दत्त

गौरतलब है कि इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ संजय दत्त हैं।  शुरुआत में यह गाना अपनी ग्रैंड प्रेजेंटेशन और डांस की वजह से चर्चा में आया था लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने इसे देखा, वैसे-वैसे इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर विवाद गहराता चला गया।

हटाना पड़ा यूट्यूब से गाना

कंट्रोवर्सी बढ़ता देख देख आखिरकार मेकर्स को बड़ा कदम उठाना पड़ा। बढ़ते विरोध के बीच सरके चुनर तेरी सरके को यूट्यूब से हटा दिया गया है। यह गाना कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का है, जिसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0