बिहार में नई सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री, यहां देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट
14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इसके बाद शाम में इस्तीफा दे देंगे। इसके ठीक बाद विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।
PATNA : 14 अप्रैल यानी मंगलवार को बिहार के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इसके बाद शाम में इस्तीफा दे देंगे। इसके ठीक बाद विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।
विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस सिलसिले में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मैं तो एक कार्यकर्ता हूं और एक कार्यकर्ता के नाते जो भी काम मिलता है, उसे पूरी ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ करना ये मेरा कर्तव्य है। जो भी दायित्व पार्टी देती है. मैं उसे पूर्ण करता हूं। मैं 14 तारीख को बिहार जाऊंगा।’
गौरतलब है कि इस मर्तबा मुख्यमंत्री बीजेपी की तरफ से बनाया जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान अबतक नहीं हो सका है। हालांकि, मुख्यमंत्री की रेस में बीजेपी की तरफ से कई चेहरे हैं। किसी एक के नाम पर मुहर लग सकता है।
संभावित मंत्रियों की लिस्ट
वहीं, नई सरकार में बनने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आयी है, जिनके नाम इसप्रकार हैं :
- डिप्टी सीएम - निशांत कुमार
- विजेंद्र यादव - मंत्री
- विजय कुमार चौधरी - मंत्री
- श्रवण कुमार - मंत्री
- अशोक चौधरी - मंत्री
- लेसी सिंह - मंत्री
- मदन सहनी - मंत्री
- जमा खां - मंत्री
- सुनील कुमार - मंत्री
- (HAM,LJPR,RLSP कोटे के मंत्री)
- संतोष कुमार सुमन - मंत्री
- संजय पासवान - मंत्री
- संजय कुमार सिंह - मंत्री
- दीपक प्रकाश - मंत्री
- विजय कुमार सिन्हा - मंत्री
- मंगल पाण्डेय - मंत्री
- रामकृपाल यादव - मंत्री
- दिलीप जायसवाल - मंत्री
- श्रेयसी सिंह - मंत्री
- लखेंद्र पासवान - मंत्री
- रमा निषाद - मंत्री
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी - मंत्री
- अरूण शंकर प्रसाद - मंत्री
- संजय सिंह टाइगर - मंत्री
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











