गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान, घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार होंगे शामिल
ENTERTAINMENT DESK : मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं। ये शादी 5 जुलाई को होगी, जिसमें आमिर और गौरी के चंद रिश्तेदारों के अलावा महज करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। शादी के लिए आमिर खान फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं।
शादी पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि "यह घर पर होने वाली एक बेहद सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इस समारोह को बहुत सादा और निजी रखना चाहते हैं।"
5 जुलाई को होगी शादी
आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं। बीते महीने उनकी शादी की खबरें चर्चा में रहीं। आमिर ने एक इंटरव्यू में शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’
उन्होंने आगे कहा था कि 'गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।'
पहले कहा था- बिना शादी के ही खुश हूं
शादी की कन्फर्मेशन देने के कुछ समय पहले ही आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी स्प्रैट से शादी करना उनकी प्रायोरिटी नहीं है। वो बिना शादी के ही उनके साथ खुश हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











