‘रोमांटिक गाने को भजन बना दिया’, चुनरी-चुनरी रीमेक पर सिंगर अभिजीत का फूटा गुस्सा
ENTERTAINMENT DESK : पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है.." के नए गाने ‘चुनरी चुनरी: लेट्स गो’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 90 के दशक के सुपरहिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही विवाद चल रहा था लेकिन अब ओरिजिनल सिंगर अभिजीत के बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है।
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि मेकर्स ने इस आइकॉनिक गाने का असली जादू खत्म कर दिया है। उनका कहना है कि जो गाना कभी रोमांटिक फील देता था, उसे अब भजन जैसा बना दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि ‘चुनरी चुनरी’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि सलमान खान के करियर का सबसे बड़ा हिट ट्रैक था।
सिंगर ने कहा कि जब यह गाना साल 1999 में फिल्म Biwi No.1 में रिलीज हुआ था, तब से लेकर आज तक यह लोगों की जुबान पर है। उन्होंने बताया कि उस दौर में सलमान खान सुपरस्टार नहीं थे, लेकिन इस गाने ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।
अभिजीत ने रीमेक बनाने वाली टीम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी ने उनसे संपर्क तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि न तो म्यूजिक कंपोजर्स और न ही फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे इस नए वर्जन को लेकर कोई बातचीत की।
इसी दौरान उन्होंने वरुण धवन पर भी तंज कस दिया। अभिजीत ने कहा कि वरुण धवन लगातार पुराने हिट गानों और फिल्मों के नए वर्जन पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वरुण कभी सलमान खान नहीं बन सकते क्योंकि दोनों की स्टार पावर और पहचान में बहुत बड़ा अंतर है।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











