‘बंदर’ के टीजर ने मचाई सनसनी, बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की जोड़ी ने बढ़ाया क्रेज, देखें VIDEO

टीजर की शुरुआत 70 के दशक के रेट्रो डिस्को माहौल से होती है, जहां बॉबी देओल चमकीली जैकेट पहनकर ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ के रीमैजिन वर्जन पर परफॉर्म करते दिखते हैं।

May 7, 2026 - 18:12
‘बंदर’ के टीजर ने मचाई सनसनी, बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की जोड़ी ने बढ़ाया क्रेज, देखें VIDEO

ENTERTAINMENT DESK : निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल पहली बार फिल्म ‘बंदर’ में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अलग अंदाज, डार्क टोन और सस्पेंस से भरे इस टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

टीजर की शुरुआत 70 के दशक के रेट्रो डिस्को माहौल से होती है, जहां बॉबी देओल चमकीली जैकेट पहनकर ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ के रीमैजिन वर्जन पर परफॉर्म करते दिखते हैं। शुरुआत में सबकुछ रंगीन और मनोरंजक नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कहानी अचानक गंभीर और रहस्यमयी मोड़ ले लेती है। यही बदलाव टीजर को खास बनाता है।

फिल्म ‘बंदर’ आधुनिक भारत में Me Too आंदोलन के बाद पैदा हुए सामाजिक और कानूनी हालातों पर आधारित बताई जा रही है। कहानी समर नाम के एक टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर गिरावट की ओर बढ़ रहा होता है। इसी दौरान उसकी पूर्व प्रेमिका गायत्री उस पर गंभीर आरोप लगाती है, जिसके बाद समर कानूनी लड़ाई और सिस्टम के जाल में फंसता चला जाता है।

फिल्म में सत्ता, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को तीखे अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। टीजर से साफ संकेत मिलता है कि यह सिर्फ एक रिलेशनशिप ड्रामा नहीं, बल्कि सिस्टम पर सवाल उठाने वाली इंटेंस कहानी है।

‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी चर्चित कहानियां लिख चुके सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की है। उनकी लेखनी और अनुराग कश्यप के निर्देशन का मेल फिल्म को अलग स्तर की गंभीरता और सस्पेंस देता नजर आ रहा है।

फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निखिल द्विवेदी की सैफरन मैजिकवर्क्स और जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0