तीन महीने बाद फिर खुला बेतला नेशनल पार्क, नए पर्यटन सत्र में सफारी समेत कई नई सुविधाएं
पलामू: तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद बेतला नेशनल पार्क एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही पलामू टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह में चतरा सांसद कालीचरण सिंह समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय बच्चियों और बाघ-दीदियों ने फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया।
पलामू:- तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद बेतला नेशनल पार्क एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही पलामू टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह में चतरा सांसद कालीचरण सिंह समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय बच्चियों और बाघ-दीदियों ने फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया।
नए पर्यटन सत्र में पर्यटकों के लिए किला कमलदह सर्किट भी शुरू किया गया है। यहां ओपन गाइडेड सफारी की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय गाइड, ड्राइवर और सफारी संचालकों के लिए रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।
वहीं नेतरहाट से केचकी तक ईको-टूरिज्म स्थलों और सफारी की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पूरे पार्क को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया है। कचरा फैलाने और वन्यजीवों को खाना खिलाने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पार्क में CCTV निगरानी और क्विक QR असिस्टेंट की व्यवस्था भी की गई है। वन विभाग ने पर्यटकों से पार्क के नियमों का पालन करने और प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







