बिहार में बड़ा ऐलान: 7 दिन में मैट्रिक रिजल्ट, शिक्षकों के लिए बनेगा नया विश्वविद्यालय

पटना: बिहार में परीक्षा परिणाम और शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सात दिनों के भीतर जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Sep 5, 2026 - 17:38

शिक्षकों के प्रशिक्षण और गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य में अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह विश्वविद्यालय मुख्य रूप से शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर केंद्रित होगा।

परीक्षा प्रणाली में सुधार के तहत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के परिणाम 24 घंटे के भीतर जारी करने की व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई। कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 15 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा देकर जल्द परिणाम प्राप्त करने का अवसर देने की भी योजना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधार के लिए पटना हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। साथ ही, कॉपियों के मूल्यांकन को विकेंद्रीकृत करने और सेंटरवार परिणाम जारी करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंत्री शीला कुमारी समेत कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0