बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट का मेगा प्लान, 13 जिलों में मंत्री-सचिव करेंगे कैंप

पटना: बिहार में गंगा समेत कई प्रमुख नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी को लेकर बड़ा निर्देश दिया है।

Sep 5, 2026 - 17:51

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंगा तटवर्ती 13 जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। जरूरत पड़ने पर मंत्री और अधिकारी संबंधित जिलों में कैंप कर राहत एवं बचाव कार्यों की सीधे निगरानी करेंगे।

बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार समेत गंगा तटवर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का लगातार जायजा लेने और राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया है।

सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और जरूरी सहायता समय पर पहुंचाना है। वहीं, पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शहरी क्षेत्र और सुरक्षा तटबंधों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पटना नगर निगम, जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालात बिगड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने की तैयारी भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0