BIG NEWS : 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल, गांधी मैदान में तैयारियां तेज
सूत्रों का कहना है कि बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार 7 मई को भाजपा से 12, जदयू के 11, एलजेपी (आर) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
PATNA : बिहार की राजनीति में 7 मई का दिन अहम होने जा रहा है, जब सम्राट चौधरी अपनी सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार करेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
समारोह की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ एनडीए नेता शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का यह पहला बिहार दौरा होगा, जिससे इस कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।
पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है। सम्राट चौधरी को इसकी कमान सौंपी गई है। सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहले ही कहा जा रहा था कि पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद यहां विस्तार किया जाएगा।
पीएम मोदी, शाह समेत ये नेता होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि 7 मई को होने वाले कैबिनेट विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत प्रमुख पार्टी नेता शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, एलजेपी (RV) के प्रमुख चिराग पासवान और हम (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी समेत गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे।
50-50 फॉर्मूले पर हो सकता है बंटवारा
इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों का कहना है कि बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार 7 मई को भाजपा से 12, जदयू के 11, एलजेपी (आर) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। फिलहाल मंत्रियों की कुछ सीटें खाली रखी जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











