नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, दरभंगा के 20 गांव डूबे, 6 गांव का संपर्क टूटा, बगहा समेत 14 जिलों में बारिश
PATNA : बिहार के कई जिलों में शनिवार को मौसम एक बार फिर बदल गया है। लखीसराय, शिवहर, नालंदा, जमुई, कटिहार, सासाराम में तेज बारिश हो रही है। इससे पहले बगहा, पूर्णिया, अररिया, बक्सर, जहानाबाद, 9 जिलों में तेज बारिश हुई।
पटना, सीवान समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी उफान पर है। कोसी बराज से पानी छोड़ने के बाद दरभंगा में 20 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। 6 गांव टापू बन चुके हैं। इन गांवों में नाव चल रही है। सड़क से संपर्क टूट गया है।
गांवों का सड़क से संपर्क टूटने से हजारों लोग घरों में फंसे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बाजार जाने, मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए नाव संचालक प्रति व्यक्ति 40 रुपए किराया वसूल रहे हैं।
20 जुलाई से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जुलाई से बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इसके बाद राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।
बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











