बिहार में एकबार फिर 14 IAS का ट्रांसफर, 3 दिन पहले हटाए गए 5 DM को मिली नई जिम्मेदारियां

Jun 22, 2026 - 16:36
बिहार में एकबार फिर 14 IAS का ट्रांसफर, 3 दिन पहले हटाए गए 5 DM को मिली नई जिम्मेदारियां

PATNA : बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी। सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

इस फेरबदल में 5 पूर्व डीएम को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 4 IAS को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि राहुल कुमार को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के एमडी पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (BUIDCo) के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को स्थानांतरित कर कम्फेड (सुधा डेयरी) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे आपदा प्रबंधन विभाग, फल एवं सब्जी विकास निगम और डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से जुड़े अपने अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भागलपुर के पूर्व डीएम नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही वे नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें बिहार कौशल विकास मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज को बिहार राज्य पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वित्त, पथ निर्माण और पर्यटन विभाग में नई नियुक्तियां

मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बदलाव

बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। बिहार राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक स्पर्श गुप्ता को स्थानांतरित कर राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। निर्वाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जीविका और मनरेगा की जिम्मेदारी

औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह को जीविका में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राजस्व परिषद के सचिव पूर्णिया नगर आयुक्त बनाए गए। पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार मंगलम को स्थानांतरित कर राजस्व परिषद का सचिव बनाया गया है।

3 दिन पहले 21 IAS का ट्रांसफर हुआ, 11 जिलों में नए DM

गौरतलब है कि इससे पहले 18 जून को सम्राट सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 21 IAS अफसरों को ट्रांसफर किया था। पटना समेत 11 जिलों के DM बदले गए। तबादलों की फेहरिस्त में सबसे चौंकाने मुख्य सचिव आनंद किशोर का था। 10 साल बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से उनकी छुट्टी कर दी गई। वे 2016 से ही इस पद पर थे। अब वे केवल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।

2018 से लगातार आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। ठेकेदार रिशुश्री मामले में इनका नाम सामने आया था। आनंद किशोर को नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी माना जाता है। ED की रिपोर्ट के मुताबिक टेंडर घोटाले की जांच में मुमुक्षु चौधरी ने बताया था कि 25 लाख रुपए देकर आनंद किशोर ने उन्हें नगर आयुक्त बनाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0