पटना में बनेगा एक और 5 स्टार होटल, इस इलाके में होगा निर्माण, हुआ एग्रीमेंट
बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि लगभग 500 कमरों का ताज होटल विकसित किया जाएगा।
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बहुत जल्द 5 स्टार होटल का निर्माण होने जा रहा है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिहाज से आज पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की मौजूदगी में पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) ने सारगा होटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर 5 स्टार लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए एग्रीमेंट साइन किया गया है।
एग्रीमेंट पर हुआ हस्ताक्षर
ये एग्रीमेंट पीपीपी मॉडल के तहत हुआ है। समझौते के मुताबिक द इंडियन होटल समूह की ओर से इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि पटना जैसे शहर में फाइव स्टार होटल की बहुत जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राजधानी में फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाने जा रही है। पटना में पहले से एक फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है, दूसरे के लिए आज एग्रीमेंट साइन किया गया है। आज औपचारिकताएं पूरी हो गई है। अब तय समय सीमा के अंदर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाए और तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है।
ऐसा होगा पटना में बनने वाला ताज होटल
बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि लगभग 500 कमरों का ताज होटल विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित फाइव स्टार होटल में पहले फेज में 350 कमरे और दूसरे फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है।
चयनित एजेंसी की ओर से 4 सालों के अंदर पहले फेज का निर्माण पूरा कर जनवरी 2030 में ताज फाइव स्टार होटल का संचालन शुरू किया जाएगा। बांकीपुर पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए बेहद सही माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ गंगा नदी है और सामने गांधी मैदान है। इसके साथ ही साथ यह होटल सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के नजदीक होने के कारण इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











