BIG NEWS : बिहार टेंडर घोटाला केस में बड़ा एक्शन, IAS योगेश सागर-अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर SVU की छापेमारी
PATNA : टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियां तेजी से एक्शन ले रही हैं। मामले में विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने रेड की है। ये छापेमारी पटना के अलग-अलग ठिकानों पर हो रही है।
योगेश सागर के गर्दनीबाग स्थित आईएएस कॉलोनी के मकान नंबर E-2/10 पर SVU की टीम सुबह से ही जांच में जुटी हुई है। इसके अलावा अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेहरू पथ स्थित आवास पर भी जांच एजेंसी ने दबिश दी है।
अभिलाषा शर्मा की आवास पर ताला लगा था। स्टॉफ के रूम से होते हुए एसयूवी की टीम अंदर गई है। छापेमारी के दौरान अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर घर पर नहीं मिले। इसके अलावा मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के एसके विहार कॉलोनी, बेउर स्थित आवास पर भी SVU की टीम पहुंची। यहां भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी और सरकारी टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने रिशु श्री की कंपनियों को टेंडर देने में काफी मदद की है। इसके एवज में मोटी कमीशन मिली। ED की रिपोर्ट और SVU में FIR के बाद ही बिहार सरकार ने दोनों IAS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था।
फिलहाल रिशु श्री पिछले 3 दिनों से पुलिस रिमांड पर है। टेंडर घोटाला को लेकर उससे पूछताछ चल रही है। सूत्रों की मानें तो उसने कई राज उगले हैं। इसी आधार पर आज छापेमारी चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











