BIG NEWS : बिहार में मानसून का असर तेज, 15 जिलों में आंधी-बारिश; दरभंगा मंदिर पर गिरी बिजली, गुंबद टूटा, 25 श्रद्धालु बाल-बाल बचे
PATNA : बिहार में मानसून एक्टिव है। सोमवार को बांका, बेतिया, बगहा, कटिहार, खगड़िया, छपरा, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, आरा, सहरसा, मधुबनी और बक्सर में सुबह बारिश हुई। दरभंगा में पिछले डेढ़ घंटे से तेज बारिश हो रही है।
जिले के होरलपट्टी गांव में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त मंदिर में करीब 25 श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। राहत की बात है कि सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
वहीं, पटना में कई दिनों के बाद मौसम बदला है। राजधानी में सुबह तेज धूप के बाद अचानक काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा छा गया है। तेज हवा के चलते गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई।
मौसम विभाग की माने तो 30 जून से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 1 जुलाई से राज्य में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, 38 में से 6 जिलों में ही सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है। 18 जिलों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











