बोकारो पुलिस और चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक, ट्रैफिक, पार्किंग और रात्रि सुरक्षा पर बनी रणनीति

बोकारो: जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित कारोबारी माहौल को लेकर बोकारो पुलिस एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, बोकारो के नेतृत्व में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अतिक्रमण, रात्रि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और साइबर अपराध की रोकथाम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

Oct 6, 2026 - 07:38

बैठक में बेरमो थाना क्षेत्र में जल्द ट्रैफिक पोस्ट शुरू करने पर सहमति बनी। वहीं, चास क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने की बात कही गई।

शहर के अड्डेबाजी वाले स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने व्यापारियों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की। खासकर APK Fraud से बचाव को लेकर व्यापारियों के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में धमकी भरे फोन कॉल मिलने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इसके अलावा दुकानों, ज्वैलरी शॉप, प्रमुख मंदिरों और अन्य चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चैंबर सदस्यों से सहयोग मांगा गया।

पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई इस बैठक में सुरक्षित बोकारो, व्यवस्थित बोकारो और बेहतर कारोबारी वातावरण के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति बनी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0