आधार में नाम बदलकर करोड़ों की जमीन बेच दी, रांची पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़ा का किया खुलासा

आरोपी ने अपना असली नाम विकास चौबे से बदलकर बिगु साहू कर लिया। इसके बाद फर्जी पहचान के आधार पर जमीन के दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन को बेच दिया गया।

Oct 6, 2026 - 08:51
आधार में नाम बदलकर करोड़ों की जमीन बेच दी, रांची पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़ा का किया खुलासा

रांची में जमीन फर्जीवाड़े का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर खुद को जमीन मालिक का परिजन बताया और करीब 1 एकड़ 17 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कर दी।

आरोपी ने अपना असली नाम विकास चौबे से बदलकर बिगु साहू कर लिया। इसके बाद फर्जी पहचान के आधार पर जमीन के दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन को बेच दिया गया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश फरार हो गया। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आधार कार्ड में नाम बदलने से लेकर जमीन की रजिस्ट्री तक की पूरी प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ जमीन से जुड़े दस्तावेजों और रजिस्ट्री रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
एक फर्जी पहचान के जरिए करोड़ों की जमीन पर हाथ साफ करने की कोशिश ने रांची में जमीन के दस्तावेजों की सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0