झारखंड में 10 अक्टूबर को Mega Help Desk Camp, SIR-2026 के तहत मतदाता सूची सुधार पर होगा विशेष अभियान
रांची। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर Mega Help Desk Camp आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने में सहायता देना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की ओर से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्तों को जारी पत्र में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। कैंप के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLO और BLA-2 की चौथी बैठक आयोजित करने तथा चौथे चरण की चुनाव पाठशाला का आयोजन करने को कहा गया है।
अभियान में No Mapping/Anomalies के कारण नोटिस जारी किए गए मतदाताओं, अलग सूची वाले मतदाताओं, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन युवाओं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, Migrants तथा वर्ष 2026 की मतदाता सूची में त्रुटियों के कारण नोटिस प्राप्त मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पात्र युवाओं से प्रपत्र-6, जबकि संबंधित अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र-8 प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्र स्तर पर इन बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0