जहानाबाद में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान
जहानाबाद: शहर में एक बार फिर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हॉस्पिटल मोड़ से लेकर अरवल मोड़ तक SDO और SDPO के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीम ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

अभियान के दौरान कई दुकानों की सीढ़ियों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण और अवैध रूप से रखी गई सामग्री को भी हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।
अतिक्रमण हटाओ अभियान जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अनिकेत कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नगर परिषद की ओर से चलाया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जहानाबाद शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित रूप से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि जो दुकानदार या अन्य लोग सरकारी जमीन पर स्थायी रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं, उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के दो दिन बाद यदि संबंधित व्यक्ति खुद अतिक्रमण नहीं हटाता है, तो जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0