मज़दूरों से भरी बस ने मारी पलटी, बाल-बाल बचे लोग
10 महिला और 2 पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
नवादा के रजौली पटना-रांची रोड NH 31 थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास मितू ट्रेवल्स नाम की बस पलट गई। इसमें 10 महिला और 2 पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल रजौली में चल रहा है। घायल मजदूर ने बताया कि रांची से वह नालंदा के गिरियक भट्ठा पर काम करने के लिए जा रहा था। हरदिया गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अनुसार, बस की स्पीड अधिक होने के कारण हादसा हुआ। गाड़ी में बैठे अन्य लोग सुरक्षित हैं।
घायलों में शहीदन विधि, जोहीर पवरिया, समीर पवरिया, सवीप पवरिया, शाहिद पवरिया, रोशन खातून, लीला देवी, ललिता देवी, सुमंती देवी, अजय लोखरा, असरून खातून, मुस्लिम अंसारी, आदि लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक घायल ने बताया है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण गाड़ी पलटी मार दी है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। लोग बाल-बाल बच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











