Chaitra Navratri 2026 : डोली पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, इन 6 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धर्माचार्यों के मुताबिक इस बार माता रानी डोली पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना जाता है।

Mar 15, 2026 - 18:36
Chaitra Navratri 2026 : डोली पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, इन 6 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

NEWS DESK : सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि शामिल हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी और 27 मार्च को इसका समापन होगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

इन 6 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धर्माचार्यों के मुताबिक इस बार माता रानी डोली पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना जाता है। इस नवरात्रि में मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों पर माता रानी की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों के लोगों को धन लाभ, सफलता और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। हालांकि, वृष, तुला और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

पंडितों के मुताबिक मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास का इजाफा होगा। यात्रा के योग बनेंगे। मिथुन राशि के जातक के लिए चैत्र नवरात्रि का समय बहुत शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। चैत्र नवरात्रि की पावन अवधि में सिंह राशि के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि के कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। आ रही रुकावट खत्म होगी। मकर और मीन राशि के लिए भी ये नौ दिन शुभ रहेंगे। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुंभ वालों को कोर्ट कचहरी के मामले में लाभ मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक वृषभ राशि, तुला राशि और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी करीबी अथवा दोस्त से मतभेद हो सकता है। धन हानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। कई तरह की परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0