स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने की वादों की बौछार, 9 बार लिया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम
PATNA : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ. मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में झंडोतोलन किया. सीएम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हाई लेवल कमिटी बनाने की घोषणा की.
CM ने 9 बार नीतीश कुमार का नाम लिया
सम्राट चौधरी ने परीक्षा में सुधार के लिए राज्य स्तरीय सुधार समिति गठित करने की बड़ी घोषणा की. सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपने संबोधन में 9 बार नाम लिया. प्रधानमंत्री मोदी का भी कई बार नाम लिया.
हर क्षेत्र में विकास का वादा
बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, पर्यटन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जो काम हो रहा है उसकी चर्चा भी मुख्यमंत्री ने की. इसके साथ ही सीएम ने एक करोड़ नौकरी रोजगार 2030 से पहले देने का वादा किया. 11 ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप, हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो के साथ 5 लाख करोड़ निवेश की बात भी कही.
निकाली गयीं आकर्षक झांकियां
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद 13 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गयीं. कृषि विभाग की डिजिटल कृषि, जीविका की महिला उद्यमिता, बिहार मौसम सेवा केंद्र, अग्निशमन सेवा, पर्यावरण संरक्षण, मॉडल स्कूल, नागरिक सुरक्षा, उद्योग और ऊर्जा विभाग की योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनी दर्शक दीर्घा से लोगों ने झांकियों और परेड का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.
झांकी में बिहार अग्निशमन सेवा की झांकी ने पहला स्थान हासिल किया. इसकी थीम 'लपटों से लड़ना हमारा कर्तव्य है, मुस्कान लौटाना हमारा पुरस्कार' थी. महिला एवं बाल विकास निगम की झांकी दूसरे और कला एवं संस्कृति विभाग की 'ज्ञान भारतम् मिशन' थीम वाली झांकी तीसरे स्थान पर रही.
SSB और NCC आर्मी गर्ल्स परेड में अव्वल
20 टुकड़ियों की परेड प्रतियोगिता में प्रोफेशनल वर्ग में एसएसबी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नॉन-प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी आर्मी गर्ल्स अव्वल रहीं. बेस्ट टर्न आउट के प्रोफेशनल वर्ग में बिहार पुलिस और नॉन-प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी बॉयज को पहला स्थान मिला.
बेस्ट प्लाटून कमांडर के प्रोफेशनल वर्ग में एमपी पुलिस और नॉन-प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी नेवी को पहला स्थान मिला. परेड की कमान एएसपी कोमल मीना ने संभाली, जबकि डीएसपी नवनीत आनंद सेकेंड इन कमांड रहे.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गांधी मैदान में आज सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे. चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया था. वहीं सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी. स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे भारत से हुआ और समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान से किया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह में आए लोगों में सेल्फी खींचने की होर लगी हुई थी. गांधी मैदान से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास में भी झंडोतोलन किया.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







