पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है:- कांग्रेस

Oct 2, 2023 - 05:44
पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है:- कांग्रेस

गया । मोदी सरकार पुरानी पेंसन बहाल करे, देश की सेवा करने वाले कर्मवीरो का सम्मान करें के नारों को बुलंद करते हुए सरकारी कर्मचारियों की दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित विशाल महारैली का कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठु, पूर्व विधायक मो खान अली, इंटक जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्य्क्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रदुमंन् दुबे, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया ,विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कांग्रेस अध्य्क्ष विशाल कुमार, मो समद, मो शमीम आलम, सकलदेव यादव इंटक, अशोक राम, आदि ने कहा की कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सरकारी कर्मचारियों का पक्षधर रही है तथा कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान से शुरू हो कर छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, करनाटक, तथा पंजाब यानी देश के पांच राज्यो मे पुरानी पेंसन लागू है, तथा अब देशभर के केन्द्र सरकार के कर्मचारियो को भी पुरानी पेंसन की मांग शत प्रतिशत सही है। पुरानी पेंसन योजना को केन्द्र की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार 01 अप्रिल 2004 को बंद करने का फैसला किया था। देश के लाखों, लाख सरकारी कर्मचारि एकजुट हो कर जुझारू संघर्ष कर रहे है, जिसका समर्थन कांग्रेस पार्टी सहित देशभर के ट्रेड यूनियन कर रही है।क्योकि कर्मचारियों का उनका हक मिलना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0