धनबाद में पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन, प्रिंस खान गैंग के 3 गुर्गे मुठभेड़ में घायल, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

इनमें से दो गुर्गों को पैर में गोली लगी है जबकि एक का पैर टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। दरअसल, पुलिस को इन अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

Mar 16, 2026 - 14:11
धनबाद में पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन, प्रिंस खान गैंग के 3 गुर्गे मुठभेड़ में घायल, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

Dhanbad : धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र में अपराधियों की घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे बुरी तरह से जख्मी हो गये। 

पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि इनमें से दो गुर्गों को पैर में गोली लगी है जबकि एक का पैर टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। दरअसल, पुलिस को इन अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद धनबाद पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया और इनकी घेराबंदी की। इस दौरान ये सभी अपराधी पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे और फिर फायरिंग शुरू कर दी। 

प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गों का एनकाउंटर

प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी करारा जवाब दिया और तीन अपराधियों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान कर ली है। इनमें अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन शामिल हैं। अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम धनबाद का निवासी है।

वहीं, अफजल उर्फ अमन धनबाद के वासेपुर इलाके का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान अफजल का पैर टूट गया है। इन अपराधियों में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी है, जबकि छत से कूदने के दौरान अफजल उर्फ अमन का पैर टूट गया।

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से हथियार और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0