थिएटर में धूम मचाने के बाद अब इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2', जानिए कब देख पाएंगे फिल्म
रिलीज टाइमलाइन की बात करें तो फिल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था और अब खबरें हैं कि इसे मई के अंत या जून की शुरुआत में OTT पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
NEWS DESK : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब OTT रिलीज को लेकर चर्चा में है। थिएटर में शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है और अब दर्शक इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के OTT राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है, जो इस साल की बड़ी OTT डील्स में शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का पहला पार्ट Netflix पर रिलीज हुआ था, लेकिन इस बार मेकर्स ने प्लेटफॉर्म बदलते हुए जियो हॉटस्टार के साथ हाथ मिलाया है।
रिलीज टाइमलाइन की बात करें तो फिल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था और अब खबरें हैं कि इसे मई के अंत या जून की शुरुआत में OTT पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए डिजिटल रिलीज में थोड़ा बदलाव भी संभव है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अभी भी मजबूत बना हुआ है। 33वें दिन फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ और नेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











